फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is no shortage of oxygen and medicine in the state: Yogi

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को सरकार तैयार: योगी

Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of oxygen and medicine in the state: Yogi
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन, दवा और अस्पताल की कोई किल्लत नहीं है और थर्ड वेव से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रत्येक चिकित्सालय में बच्चों के इलाज के लिए पीआईसीयू बनाया जाएगा और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बच्चों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय हमें धैर्य रखना चाहिए, लेकिन कुछ लोग लोगों का मनोबल बढ़ाने की भ्रांति फैलाने में लगे हैं। प्रदेश में एक समय अव्यवस्था की स्थिति बनी थी, लेकिन उस पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया गया।
विज्ञापन

मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में अभी चार ऑक्सीजन प्लांट चल रहे है, अब छह आक्सीजन प्लांट और लगाए जाएंगे। जरूरत मंदों को सभी जनपद में कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मजदूरों को एक हजार रुपए का भरण पोषण भत्ता जून से मिलना शुरू होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के बाद भी पूरी तैयारी के साथ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना किया है। संक्रमण में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट हुए हैं और रिकवरी रेट बढ़कर 90 प्रतिशत हो गया है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले चार लाख 15 हजार युवाओं को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed