फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is no more virtuous work than service: Sadhvi

सेवा से बड़ा कोई पुण्य काम नहीं-साध्वी

Fri, 19 Jun 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
There is no more virtuous work than service: Sadhvi
सेवा से बड़ा कोई पुण्य काम नहीं : साध्वी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। स्वास्थ्य केंद्र मोरना के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाशक्ति सिद्ध पीठाधीश्वर साध्वी माता राजनंदेश्वरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी देश की सेवा करने के लिए जोखिम भरा, चुनौतीपूर्ण कार्य करते हुए मानव सेवा कर रहे हैं। कोरोना महामारी और युद्ध जैसी स्थिति में जो देश और समाज की सेवा करते हैं, वही सच्चे सपूत हैं। सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करें, लोवान, गुगल, सामग्री आदि जड़ी बूटियों से यज्ञ में आहुति देकर प्रभु से प्रार्थना करते हुए गिलोय, त्रिफला, तुलसी और काली मिर्च, लोंग आदि का प्रयोग करने से जीवन निश्चित सुरक्षित और संरक्षित होगा। इस मौके पर मोरना के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह, भोपा प्रभारी डा. अन्नू चौधरी, डॉ. अनिल कौशिक, डा. अजय सक्सेना, डा. नसीब आलम, नरेंद्र सिंह, प्रशांत राठी, यतेंद्र सिंह, मांगेराम, पकंज, दीपा, संगीता, संजीता आदि दर्जनों स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed