फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is no freedom of anarchy on the basis that the farmer is the leader of the union

किसान यूनियन का नेता है, इस आधार पर अराजकता की स्वतंत्रता नहीं

Wed, 15 Jun 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
There is no freedom of anarchy on the basis that the farmer is the leader of the union
मुजफ्फरनगर। विशेष लोक अदालत का समन लेकर पहुंचे कोर्ट अमीन और श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजर के साथ भाकियू नेता द्वारा की गई मारपीट के मामले में अदालत ने नाराजगी जाहिर की है। एडीजे कोर्ट संख्या-13 के न्यायाधीश शक्ति सिंह ने ऋणी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। टिप्पणी में न्यायालय ने कहा कि मात्र कोई व्यक्ति किसान यूनियन का नेता है, इस आधार पर उसको अराजकता करने की स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के रामपुरी निवासी भाकियू नेता शक्ति सिंह ने श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड से वाहन लोन लिया था। समय पर लोन नहीं चुकाया गया। मामला अदालत भी पहुंचा, जहां से 60 हजार 370 रुपये का लोन चुकाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन ऋण चुकता नहीं किया गया। पिछले महीने कंपनी ने विशेष लोक अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कंपनी के मैनेजर और कोर्ट के अमीन समन लेकर ऋणी के घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों के साथ मारपीट की गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। कंपनी ने अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। एडीजे-13 ने सुनवाई करते हुए सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि ऋणी 30 जून को उपस्थित नहीं होता और अदालत में जवाब प्रस्तुत नहीं करता तो गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि न्यायालय कर्मचारी की ओर से की जाने वाली न्यायिक प्रक्रिया में अगर कोई बाधा उत्पन्न करता है तो मुकदमा दर्ज किया जाए। बाधा बनने वालों की सूची अदालत में दी जाए, ताकि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक से न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही अग्रसारित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed