फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is a tussle in Shuktirtha over the organization of Aarti like Ayodhya and Kashi.

Muzaffarnagar News: अयोध्या, काशी जैसी आरती के आयोजन पर शुकतीर्थ में खींचतानी

Wed, 24 Sep 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
There is a tussle in Shuktirtha over the organization of Aarti like Ayodhya and Kashi.
शुकतीर्थ गंगा घाट पर आरती करते हुए : फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर। अयोध्या और काशी की तरह शुकतीर्थ के गंगा घाट पर संध्याकालीन आरती के आयोजन को लेकर छिड़ा विवाद तूल पकड़ने लगा है। श्री गंगा सेवा समिति और आरती के आयोजकों के बीच तनाव बन गया है। समिति का कहना है कि केवल श्राद्ध पक्ष में गंगा घाट पर आरती अनुष्ठान की अनुमति दी थी। आयोजक अब सूर्यास्त के समय रोज आरती करना चाहते हैं। बुधवार को समिति के पदाधिकारियों ने बैठक बुलाई है। पितृपक्ष में शुकतीर्थ में अलग-अलग धामों, शिवालयों और धार्मिक केंद्रों में भागवत कथा अनुष्ठान सप्ताह आयोजित किए गए। गंगा घाट पर बने कनक भवन में 14 से 21 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा कराई। संयोजक अंकज भारद्वाज ने भवन के सामने भव्य तरीके से संध्याकालीन आरती भी शुरू करा दी।
विज्ञापन

काशी और अयोध्या तर्ज पर प्रारंभ हुई आरती को सुनने श्रद्धालु भी जुटने लगे। श्री गंगा सेवा समिति ने बिना सहमति के निजी तौर पर आरती आयोजन को लेकर एसडीएम जानसठ को शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को उलझता देख आयोजक अंकुज भारद्वाज ने श्री गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की। तय किया गया कि 21 सितंबर तक आरती का कार्यक्रम रखेंगे। 22 सितंबर को आरती नहीं हुई लेकिन मंगलवार को फिर आरती शुरू हो गई। संयोजक कनक भवन के सामने आरती आयोजन को स्थायी बनाना चाहते हैं, जबकि श्री गंगा सेवा समिति उनके निर्णय से सहमत नहीं है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया प्रचार : आयोजन की साज-सजा और निपुण पुरोहितों को आमंत्रित कर आरती प्रोग्राम को दर्शनीय बना दिया गया। सोशल मीडिया पर भी आरती को प्रचारित किया गया। इसके बाद यहां लोग जुटने लगे तो आरती पर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed