फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is a risk of cyber attack, do not click on unknown links

Muzaffarnagar News: साइबर अटैक का खतरा, अनजान लिंक को न करें क्लिक

Sun, 11 May 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
There is a risk of cyber attack, do not click on unknown links
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश की सीमा पर पाकिस्तान के साथ चल रही गोलाबारी सीज फायर के चलते थम गई है। इसके बावजूद साइबर अटैक का खतरा लगातार बना है। इसके चलते सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले अनजान लिंक को क्लिक न करने की अपील की गई है।

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सीज फायर हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अटैक का खतरा बना हुआ है। सुना जा रहा है कि कुछ संदिग्ध लिंक सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिसका दुष्परिणाम लिंक को क्लिक करने पर सामने आ सकता है। साइबर अटैक की आशंका के चलते सतर्कता बरतनी जरूरी है, क्योंकि हर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर लिंक वायरल कर देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश की जा रही है। कोई भी व्यक्ति किसी अनजान पोस्ट को शेयर व लाइक भी न करे। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस की साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया पर निगाह रख रही है। कोई भी किसी गलत पोस्ट को लाइक व शेयर करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed