{"_id":"5e46cc748ebc3ee5f1089556","slug":"theft-devband-news-mrt46897291","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ामुगल में ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ामुगल में ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन

देवबंद। खेड़ामुगल में चोरों ने बृहस्पतिवार रात ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेड़ामुगल निवासी ज्वैलर्स नरेश कुमार उर्फ छोटा ने चौकी पर तहरीर देकर बताया कि वह सोने-चांदी का कार्य करता है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। अष्टधातु के लड्डू गोपाल, सोने-चांदी के जेवरात, 1.10 लाख रुपये की नगदी, एलईडी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पांच बजे वारदात का पता चला। दुकान का शटर खुला था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।