{"_id":"67e6f1d027ee3197910b51d5","slug":"theft-at-two-places-accused-caught-mobile-recovered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-142379-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो स्थानों पर चोरी, आरोपी पकड़ा, मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो स्थानों पर चोरी, आरोपी पकड़ा, मोबाइल बरामद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नर्सिंगहोम सहित दो स्थानों से दो मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिक्की निवासी सागर व उसका साथी आर्य समाज रोड पर सेंटरियों अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ का काम करते हैं। बुधवार रात में वह ड्यूटी कर वहां सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठे तो उन्हें अपने दोनों मोबाइल फोन गायब मिले। दोनों युवक मोबाइलों को तलाशते रहे। सीसीटीवी देखने पर पाया कि एक व्यक्ति अस्पताल के मुख्य गेट के ऊपर से अंदर आया और मोबाइल चोरी कर ले गया।
इसी चोर ने सदर बाजार में मेडिकेयर सेंटर से भी सामान चोरी किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों मोबाइल व एक चाकू बरामद कर थाना गंगनहर रुड़की के सुभाष नगर निवासी उमंग उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। वह भगवा कपड़े पहन कर रहता था ताकि कोई उस पर शक न करे। पुलिस ने उसे पचैंडा पुल के नीचे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।