{"_id":"68aa1ec49fd9941d080ee037","slug":"the-youth-of-bijnor-showed-their-strength-today-is-the-turn-of-baghpat-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-152685-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिजनौर के युवाओं ने दिखाया दम, आज बागपत की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिजनौर के युवाओं ने दिखाया दम, आज बागपत की बारी
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती में दौड़ते युवक- फोटो सेना
मुजफ्फरनगर। सेना की अग्निवीर भर्ती के दूसरे दिन बिजनौर के युवाओं ने दमखम दिखाया। दौड़, जिगजैग और गड्ढा कूद में जोर आजमाइश की। रविवार को तीसरे दिन भर्ती में बिजनौर और बागपत के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
शुक्रवार रात 12 बजे से मेरठ रोड पर नुमाइश मैदान के बाहर बिजनौर के अभ्यर्थियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद अभ्यर्थियों को मैदान में प्रवेश दिया गया। शनिवार सुबह 16 सौ मीटर की दौड़ में 1098 अभ्यर्थी शामिल हुए। 10 ग्रुप बनाकर दौड़ कराई गई। अभ्यर्थियों को दौड़ पूरी करने के समय के हिसाब से ग्रुप में बांटा गया और अंक दिए गए। शारीरिक परीक्षा पूरी करने वाले अभ्यर्थियों की माप-तौल की गई। इसके बाद प्रमाणपत्रों की गहनता से जांच की गई। प्रत्येक चक्र में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा।
बागपत के युवाओं ने भी जमा लिया डेरा
शनिवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और मेरठ रोड पर बागपत के युवाओं ने डेरा जमा लिया। आधी रात के बाद ही परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया। भर्ती के अभ्यर्थियों की मुख्य बाजारों में भी आवाजाही रही।
विज्ञापन
पुलिस और सेना की गलियों में पहरेदारी
भर्ती के दौरान शुक्रवार रात पुलिस और सेना पुलिस की भर्ती स्थल के आसपास गलियों में पहरेदारी रही। लोगों को बेवजह आवाजाही करने से रोका गया। यहां मेरठ रोड भी वनवे रहा।
100 अंकों की परीक्षा, दौड़ के लिए 60 अंक
शारीरिक भर्ती परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित है। अगर अभ्यर्थी 16 सौ मीटर की दौड़ साढ़े पांच मिनट या इससे कम समय में पूरी करता है तो उसे 60 अंक मिलेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को ग्रुप ए में शामिल किया जाता है। पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर ग्रुप बी में स्थान मिलेगा और अंक 48 मिलेंगे। पांच मिनट 46 सेकेंड से छह मिनट में दौड़ पूरी करने पर 36 अंक मिलेंगे और ग्रुप सी में स्थान रहेगा। छह मिनट एक सेंकेंड से छह मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी करने वालों के लिए 24 अंक निर्धारित है, इन्हें ग्रुप डी में शामिल किया जाता है।