फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The youth got entangled in the trap of weapons, cars, feasts and their masters

Muzaffarnagar News: हथियार, गाड़ी, दावत और आका के जाल में उलझ गए युवा

Mon, 11 Aug 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The youth got entangled in the trap of weapons, cars, feasts and their masters
मुजफ्फरनगर। तीन राज्यों से जुड़े अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के मामले में फंसे अधिकतर युवाओं का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गाड़ी में घूमने, दावत और हथियार की खरीद-फरोख्त कर मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ युवा फंस गए। लालच देकर हथियार बिकवाने वाले आका की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। मुठभेड़ और पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज करने को लेकर लोगों के बीच गुस्सा है।
विज्ञापन




हथियार खरीद फरोख्त और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में अभी तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सप्लायर बिहार से हथियार खरीदते थे। यूपी और उत्तराखंड में सप्लाई की जाती थी। गाड़ी में घूमने और दावत उड़ाने के शौक से युवा दलदल में फंस गए। चर्चा है कि मुंगेर से हथियार मंगाने के बाद आका के पास रखे जाते थे। इसके बाद कुछ युवा खरीदार को तलाशते थे। इनमें मुनाफे में से कुछ हिस्सा उन्हें दिया जाता था।
विज्ञापन


पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है।
हथियारों की खरीद और बिक्री कराने वाले आका की भी पुलिस को तलाश है। यह जांच चल रही है कि गिरोह का सरगना कौन है। युवाओं के पकड़े जाने के बाद भोपा और मोरना क्षेत्र के लोग भी हैरान है। लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला

तीन अगस्त की रात भोपा पुलिस ने नन्हेड़ी रजबहे की पुलिया के पास से मुठभेड़ में 14 आरोपियों को अवैध शस्त्रों के साथ पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी फिरोज अंसारी उर्फ बंटी, आशु, गुरुमन ने पुलिस को बताया कि वह वह दूसरे प्रदेशों से कम कीमत पर पिस्टल खरीदते हैं। मुनाफा कमाने के लिए आसपास के क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। हम शुक्रताल मोरना निवासी अमित राठी के आदमी है और उसका पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। बयानों में आए नाम का इशारा भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी की तरफ माना गया। इसके बाद आरोपियों और राठी के समर्थन में भोकरहेड़ी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें 15 अगस्त को गिरफ्तारी देने का एलान किया गया।

अब तक इनकी हो चुकी गिरफ्तारी

- तीन अगस्त को भोपा के पटोली निवासी फिरोज अंसारी उर्फ बंटी, रहमतपुर निवासी आशु उर्फ विक्रान्त, भोकरहेड़ी निवासी अमरीश कुमार, हार्दिक, अक्षय, भोपा निवासी केशव, बहूपुरा निवासी अमन, नई मंडी निवासी शक्तिनगर निवासी मोहित कुमार, मुनीम कॉलोनी निवासी संजीव कुमार, बेलड़ा निवासी रईसुद्दीन उर्फ भूरा, जौली निवासी गुरूमन सिंह, सलमान, रुड़की निवासी हर्ष कश्यप, छछरौली निवासी मोनू उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पांच अगस्त को सहारनपुर के मोहम्मदपुर कन्धेला निवासी सानिब और हरिद्वार निवासी शादाब को गिरफ्तार किया है।


यह हुई बरामदगी

तीन अगस्त को छह अवैध पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचे, एक मस्कट, एक बंदूक, 30 जिंदा कारतूस, एक महेंद्रा थार (बिना नंबर) , तीन बाइक और 46 हजार रुपये। पांच अगस्त को आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस, एक थार गाड़ी और 9330 रुपये बरामद किए गए थे।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। इस गिरोह के और भी सदस्य हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed