फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man had murdered the girl by pressing her mouth.

Muzaffarnagar News: मीरापुर (मुजफ्फरनगर) - मुंह दबाकर युवक ने ही की थी युवती की हत्या

Fri, 20 Oct 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 20 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The young man had murdered the girl by pressing her mouth.
- मीरापुर की युवती की प्रयागराज में मौत का मामला
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी युवती की उसके प्रेमी ने मुंह दबा कर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। अधिकारियों के आदेश पर गिरफ्तारी व जांच पड़ताल के लिए पुलिस की दो टीम बनाई हैं। एक टीम को प्रयागराज जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विपिन की दुकान पर युवती पूर्व समय में काम करती थी। प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी युवक युवती का अपहरण कर ले गया था। सूचना मिली थी कि युवक युवती प्रयागराज पहुंचे थे और वहां युवती की संदिग्ध हालातों में मौत होना बताया गया था। पुलिस ने इसके बाद युवती व युवक की तलाश शुरू कर दी। तब रात में दो दिन पहले आरोपी युवक आल्टो कार में युवती के शव को बीआईटी के पास छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती का मुंह दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी व पूरे मामले की जांच पड़ताल के लिए दो टीम बनाई गई हैं। एक टीम को प्रयागराज में यह पता करने के लिए भेजा गया है कि आरोपी युवक, युवती को लेकर कहां कहां पहुंचा था और हत्या की घटना को कहां पर अंजाम दिया गया है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद हत्या करने के कारण का पता चल सकेगा। जिस कार में शव मिला था उस कार के मालिक का भी पता किया जा रहा है। उधर, बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन घर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
मीरापुर के मोहल्ला कोटला निवासी तानिया (20) पुत्री स्व. सुभाष सैनी का मोहल्ला लाड़ो वाला कुआं निवासी विपिन पुत्र राधेश्याम अपहरण कर ले गया था। इसके बाद युवती की माता सरोज ने अपनी पुत्री के अपहरण कर ले जाने का मुकदमा 16 अक्टूबर को विपिन के विरुद्ध थाना मीरापुर में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed