{"_id":"63f118854b22f0a4dc079660","slug":"the-young-bride-absconded-with-jewelry-and-cash-worth-lakhs-in-the-first-night-muzaffarnagar-news-c-14-1-124071-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पहली रात में लाखों के जेवर-नगदी समेट कर नवेली दुल्हन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पहली रात में लाखों के जेवर-नगदी समेट कर नवेली दुल्हन फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। नंगला मुबारक में एक नव नवेली दुल्हन पहली रात में परिजनों को नशीला हलवा खिलाकर घर में रखे जेवर आदि सामान समेट कर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने सिखेडा थाने में आरोपी महिला सहित तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी कर घर से लाखों के जेवर ओर एक लाख से अधिक नकदी चुरा कर ले मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी नीरज कुमार ने 24 जनवरी 2023 को नानकमत्ता सितारगंज जिला रुद्रपुर निवासी रेखा नाम की लड़की से शादी की थी। शादी करने के बाद सभी लोग गांव में 25 जनवरी को सुबह 4 बजे घर पहुंचे थे। अगले दिन शाम के समय नव नवेली दुल्हन रेखा ने रस्म का हवाला देकर हलवा बनाकर खिलाया और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। हलवा खाने से परिवार के सभी सदस्य नशे की हालत में सोते रहे। बाद में जब परिजन रात में होश में आए तो उन्हें दुल्हन नही मिली। देखने पर पाया कि घर में रखे जेवर आदि सामान भी गायब था।
आरोप है कि रेखा ने रात्रि में अपने साथियों को बुलाकर घर में 1.20 लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के कई लाख के जेवर आदि लेकर फरार हो गई। मामले की जानकारी अब पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।