फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The women of the group will run the government canteen

सरकारी कैंटीन चलाएंगी समूह की महिलाएं

Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The women of the group will run the government canteen
मुजफ्फरनगर। जिले की सभी सरकारी कैंटीन अब समूह की महिलाएं चलाएगी। केंद्र सरकार के महिला समूहों को बढ़ावा दिए जाने की योजना में इसे शामिल किया गया है। जिले के सभी नौ ब्लाक मुख्यालयों पर महिला समूहों को जिम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन

महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देने के लिए जिले की सभी सरकारी कैंटीन महिलाएं चलाएंगी। कलक्ट्रेट से लेकर, तहसीलों तक के कैंटीन के ठेके महिला समूहों को दिए जाएंगे। जिले के सभी ब्लाक में इन महिलाओं को कैंटीन चलाने की जिम्मेदारी दे दी गई है। केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने इस पर कदम उठाया है।
विज्ञापन

सीडीओ आलोक यादव का कहना है कि जिले में महिला समूह बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इन महिलाओं को लगातार रोजगार देने के लिए सरकार कई योजनाएं लाई है। हमने जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कैंटीन के लिए महिला समूहों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला समूह ने अपना काम शुरू कर दिया है, जो महिला समूह काम करना चाहता है उन्हें मौका दिया जा रहा है। जिले की कलक्ट्रेट, तहसीलों, विकास भवन एवं अन्य स्थानों पर भी महिला समूहों को ही वरीयता दी जाएगी। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं।

मुख्य मार्गों पर उत्पाद बेचने का मौका देंगे
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से मुख्य मार्गों पर कुछ स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर लकड़ी की दुकान बनाकर यानी अस्थायी निर्माण कर महिला समूहों को उत्पाद बेचने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed