फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The woman tried to commit suicide by hanging herself

युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की

Wed, 08 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The woman tried to commit suicide by hanging herself
युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रधान पुत्र ने गांव की युवती के कंप्यूटर से एडिट किए गए फर्जी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। इससे आहत युवती ने मंगलवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे परिजनों ने बामुश्किल बचाया। मामले में आरोपी प्रधान पुत्र के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान को राशन कार्ड बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड व अन्य कागजात दिए थे। आरोप है कि प्रधान के बेटे ने ग्रामीण की बेटी के फोटो चोरी से खींचकर कंप्यूटर से एडिट कर अश्लील फोटो बनाने के बाद उन्हें ग्रामीण के आधार कार्ड के साथ अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिए। सोशल मीडिया पर उक्त अश्लील फोटो वायरल हो गए, जिसके बाद युवती को भी इसकी जानकारी मिली। पीड़ित ग्रामीण के अनुसार, फर्जी अश्लील फोटो वायरल होने से आहत बेटी ने मंगलवार देर शाम खुद को घर के एक कमरे में बंद कर पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ऐनवक्त पर पहुंचे पिता व भाई ने बामुश्किल युवती को बचाया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने आरोपी प्रधान पुत्र के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
एसओ तितावी कपिलदेव का कहना है कि घटना की तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी कोई भी व कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed