{"_id":"62bb53f5da26eb0aee273e3e","slug":"the-woman-took-the-handicapped-children-along-and-pleaded-with-the-dm-for-justice-muzaffarnagar-news-mrt5947364136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दिव्यांग बच्चों को साथ लेकर डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दिव्यांग बच्चों को साथ लेकर डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन
- पूर्व ग्राम प्रधान पर है महिला के पति पर जानलेवा हमले का आरोप
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अपने दो दिव्यांग बच्चों व पति को साथ लेकर डीएम ऑफिस पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोप लगाए। पीड़िता के साथ ग्रामीणों ने दबंग व रसूखदार पूर्व ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
छपार थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी बोबी पत्नी तरसपाल ने पूर्व प्रधान से अपने दोनों दिव्यांग बच्चों व पति की जान का खतरा बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि उसका पति छह जून को सुबह के समय खेत पर काम करने गया था। इस बीच पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार व उसके भतीजे शुभम एवं आदित्य ने खेत में काम कर रहे उसके पति पर जान लेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने धारा 307 में मामला दर्ज कर लिया। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान अनिल कुमार पर अब तक कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़िता से लाखों रुपये कार्रवाई के नाम पर अब तक ले लिए हैं। अब आरोपी आए दिन फैसले का दबाव बनाते हुए उसके पति व दिव्यांग बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने न्याय का आश्वासन दिया।