{"_id":"6328c07d63c7b42e18263921","slug":"the-woman-stole-cash-jewelry-by-intoxicating-the-head-muzaffarnagar-news-mrt606010164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधान को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, जेवर चुराए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली में राशन कार्ड पर मुहर लगवाने के बहाने पहुंचे दो बदमाशों ने महिला प्रधान को नशीला पदार्थ सुंघाकर कई लाख के जेवर, हजारों की नगदी उड़ा ली। एसएसपी, एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी लेकर बदमाशों को गिरफ्तारी के आदेश दिए।
क्षेत्र के गांव मखियाली में बीना कश्यप पत्नी स्वर्गीय जॉनी कश्यप वर्तमान प्रधान हैं। उनके घर पर रहने वाला भाई राजीव सोमवार दोपहर में दवाई लेने मुजफ्फरनगर गया था। प्रधान का भतीजा श्रवण गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देखने गया था। महिला प्रधान घर पर अकेली थी। इसी दौरान चौबीस-पच्चीस वर्ष आयु के दो युवक उनके घर पहुंचे और राशन कार्ड की स्लिप पर मुहर लगवाने की बात की। प्रधान ने दोनों को बाहर कमरे में बैठने को कहा और खुद अंदर मुहर लेने जाने लगीं। दोनों युवक भी उनके पीछे-पीछे अंदर जा पहुंचे। इससे पहले कि प्रधान कुछ समझ पाती तभी एक बदमाश ने उन्हें कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं।
इसके बाद दोनों बदमाश प्रधान के बच्चों की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे 35 हजार रुपये व घर में रखे लगभग 75 हजार रुपये तथा सोने की अंगूठी, कंगन, सोने के सेट, दो चेन, झुमकी चुरा ले गए। काफी देर बाद प्रधान का भतीजा घर पहुंचा तो उन्हें प्रधान बीना कश्यप बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। कुछ समय बाद होश में आने पर प्रधान ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना का पता चलने ही नई मंडी कोतवाली पुलिस व एसओजी मौके पर पहुंची। एसएसपी विनीत जायसवाल व एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने प्रधान के घर चोरी होना बताया। कहा कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। गांव में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।