फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The wife of the chief warden of the jail was cheated in the middle market

जेल के चीफ वार्डन की पत्नी से सरेबाजार ठगी

Thu, 24 Feb 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
The wife of the chief warden of the jail was cheated in the middle market
जेल के चीफ वार्डन की पत्नी से सरेबाजार ठगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में तैनात चीफ वार्डन की पत्नी को झांसे में लेकर ठग ने नकदी, कुंडल, चेन, अंगूठी, और मोबाइल फोन ठग लिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए ठग की तलाश शुरू की है।
उमेश कुमार सिंह जिला कारागार में चीफ वार्डन है। उनकी पत्नी गीता बुधवार शाम बाजार में खरीदारी के लिए गयी थी। शहर के भगत सिंह रोड पर पहुंची तो उन्हें वहां एक युवक मिला। युवक ने गीता को अपने झांसे में ले लिया। युवक ने कहा, कि उनका पति व बेटी बीमार हैं। वह उनकी परेशानी का समाधान कर देगा। झांसा देते हुए युवक ने महिला से चेन, कुंडल, अंगूठी और मोबाइल फोन अपने एक पर्स में रखवा ली और उन्हें कुछ दूर चलकर वापस लौट कर आने को कहा। जैसे ही पीड़िता चंद कदम चलने के बाद वापस आयी तो आरोपी युवक वहां नहीं था।
विज्ञापन

महिला ने घर जाकर अपने पति को मामले की जानकारी दी। बताया गया, कि देर शाम शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले। लेकिन ठग का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला कारागार अधीक्षक सीता राम शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में सीओ सिटी से बातचीत की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed