फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The water level of the Ganges rising due to the rain on the mountains

पहाड़ों पर हुई बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges rising due to the rain on the mountains
गंगा बैराज में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पहाड़ों पर हुई बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ रामराज। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा खादर क्षेत्र में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। गंगा बैराज का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर है। हालांकि पानी बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, खादर क्षेत्र के किसानों को भी गंगा किनारे अपने खेतों में नहीं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार जबरदस्त बारिश हो रही है, जिससे गंगा बैराज का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर चल रहा है। गंगा बैराज का जलस्तर बृहस्पतिवार को भी चेतावनी बिंदु 219.30 मीटर पर चल रहा है। दूसरे दिन भी जलस्तर चेतावनी बिंदु पर होने के कारण खादर क्षेत्र के किसानों को बाढ़ की आशंका बनी हुई है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर होने के कारण प्रशासन द्वारा तीनों बाढ़ चौकियों देवल, नया गांव, रामराज को अलर्ट कर दिया गया है। रामराज गंगा खादर क्षेत्र के ग्रामों में लेखपालों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से गंगा में 1.89 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो देर रात तक गंगा बैराज पर पहुंचेगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई पीयूष कुमार का कहना है कि खतरे का निशान 220 मीटर है। जलस्तर उससे कुछ ही नीचे चल रहा है। ऐसे में गंगा किनारे क्षेत्र में पानी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में खादर क्षेत्र में प्रशासन का अलर्ट जारी है। बाढ़ चौकियों को सतर्क कर रखा है। प्रशासन की हर स्थिति पर निगाह रखी जा रही है - आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed