फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The watchman fired on the police as a crook

चौकीदार ने बदमाश समझ चलाई पुलिस पर गोली

Fri, 12 Feb 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The watchman fired on the police as a crook
चौकीदार ने बदमाश समझ चलाई पुलिस पर गोली
विज्ञापन

बुढ़ाना। बुधवार देर रात बड़ौत मार्ग पर निजी कंपनी के एक गोदाम के चौकीदार ने बदमाश समझाकर गश्त कर रही पुलिस टीम पर ही तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।

बुढ़ाना कोतवाली पुलिस बुधवार देर रात करीब दो बजे बड़ौत मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम जब एक निजी कंपनी के गोदाम के पास पहुंची, वहां चौकीदारी कर रहे युवक ने पुलिसकर्मियों को बदमाश समझकर उन पर तमंचे से सीधे फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। फायरिंग होते ही पुलिस टीम ने चौकीदार को ललकारा तो माजरा समझकर आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि आरोपी चौकीदार की पहचान नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed