फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The war over the payment of arrears continues

बकाया भुगतान को लेकर घंटो चली वार्ता विफल

Wed, 12 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The war over the payment of arrears continues
बुढ़ाना में गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर बुढ़ाना कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू कार्यक? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बकाया भुगतान को लेकर जंग जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोतवाली में आयोजित महापंचायत में भाकियू नेताओं व अधिकारियों के बीच घंटों चली वार्ता विफल रही। भाकियू नेताओं ने ब्याज सहित बकाया भुगतान की मांग की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार उन्हें भुगतान दिलवाए अथवा जेल भेजे। भुगतान लिए बिना किसान कोतवाली से नहीं जाएंगे।
गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का कोतवाली परिसर में आज तीसरे दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल व प्रशासनिक अधिकारियों की भाकियू पदाधिकारियों के साथ घंटों चली वार्ता विफल रही। समस्या का समाधान न होने पर धरना स्थल पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि चीनी मिल भैंसाना पर किसानों का 273 करोड़ रुपये मूल व 26 करोड़ रुपये ब्याज का बकाया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में विपक्षी दल के भाजपा नेता किसानों को 14 दिन में गन्ने का भुुगतान दिलवाने की बात करते थे। आज वे नेता कहा गए। अब भाजपा सरकार में सपा नेता उसी राग को अलाप रहे है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारें किसानों का शोषण कर रही हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कई गुणा बढ़ गया है। वाहन का चालान पहले सौ या दो सौ रुपये में होता था अब पांच-दस हजार में होने लगा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि किसान को ब्याज सहित गन्ने का भुगतान चाहिए। बैंक व विद्युत निगम किसानों से एक-एक दिन का ब्याज वसूलते हैं। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि किसान अपना भुुगतान लिए बिना यह से नही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरना स्थल पर मंडल महासचिव राजू अहलावत, ओमपाल मलिक फुगाना, संजीव पंवार, नवीन राठी, नीटू दुल्हैरा, विकास त्यागी आदि ने संबोधित किया। भाकियू पदाधिकारियों के साथ भुगतान को लेकर हुई वार्ता में जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, सचिव बीके राय, उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, चीनी मिल भैंसाना के जीएम कैन लेखपाल सिंह व राजकुमार तोमर आदि मौजूद रहे।

--
सभी थाना व कोतवाली में होगा धरना प्रदर्शन
बुढ़ाना। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 17 अगस्त से यह आंदोलन बडे़ पैमाने पर आरंभ किया जाएगा। सभी थाना व कोतवाली में धरने प्रदर्शन किए जाएंगेे। थाना क्षेत्र का किसान अपने थाने में ही धरने प्रदर्शन में भाग लेगा। जब तक किसानों को उनका ब्याज सहित भुगतान नहीं मिलेगा उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed