फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The voice of the public will be made from the road to the house

गठबंधन के विधायक बोले, सड़क से लेकर सदन तक बनेंगे जनता की आवाज

Mon, 14 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
The voice of the public will be made from the road to the house
सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते विधायक अनिल कुमार व मौजूद गठबंधन विधायक व कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन के विधायकों का सपा कार्यालय पर अभिनंदन किया गया। चारों विधायकों ने कहा कि जिले में जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरे उतरेंगे। सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बनेंगे। जिले के लोगों ने भाजपा को नकारने का काम किया है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर गठबंधन के बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, चरथावल विधायक पंकज मलिक, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार और मीरापुर विधायक चंदन चौहान का स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि जिले में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिले हैं। प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार आई हो, लेकिन जिले में गठबंधन जीता है।
विज्ञापन

बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि उनकी जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। सभी ने दिन रात कार्य किया और जीत की दहलीज तक पहुंचाया। किसानों की हर समस्या का समाधान कराने का पुरजोर प्रयास होगा। जनता की आवाजा को दबने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र का माहौल किसी को खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगे। किसी कार्यकर्ता को निराश नहीं होने दिया जाएगा। जनता के हर मुद्दे का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

चरथावल से निर्वाचित पंकज मलिक ने कहा कि एक बड़ी लड़ाई हमने जीती है। पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं ने लिए उनके दरवाजे हर समय खुले रहेंगे।
मीरापुर से निर्वाचित चंदन चौहान ने कहा कि सर्व समाज के लोगों ने जिस तरह वोट दिया, उनकी सेवा करके ऋण उतारने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिया चौधरी, लियाकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed