{"_id":"62c71e875536d635df22be6c","slug":"the-villagers-have-ruckus-in-case-of-death-of-girl-child-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बच्ची का शव देख भड़क उठे ग्रामीण, जाम लगाकर गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजन, पुलिस ने बरसाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बच्ची का शव देख भड़क उठे ग्रामीण, जाम लगाकर गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजन, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
Thu, 07 Jul 2022 11:27 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:27 PM IST
सार
बच्ची का शव देख ग्रामीण भड़क उठे। इसके बाद उन्होंने शव रखकर जाम लगा दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठियां बरसाईं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में खतौली के लाड़पुर में बुधवार को हादसे में मरी बच्ची खुशी का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर गांव में पहुंचा तो ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने शव खतौली-जानसठ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम खुलवाने पहुंचे इंस्पेक्टर खतौली और पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई भी हुई। बाद में पुलिस ने लाठियां चलाकर जाम खुलवाया। इस दौरान पुलिस की लाठियों से तीन ग्रामीण घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शव लेकर गांव में चले गए, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया। हादसे के 24 घंटे बाद भी बच्ची का शव घर पर ही रखा हुआ था और ग्रामीण हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़े थे। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
विज्ञापन
लाड़पुर निवासी रीना अपनी 12 साल की बेटी के साथ बुधवार शाम खेत में चारा लेने गई थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें कुचल दिया था। खुशी की मौके पर ही मौत हो गई थी। रीना का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत भी चिंता जनक बनी हुई है।