{"_id":"62b335286a26ce7afd662587","slug":"the-villagers-have-beaten-up-to-lineman-during-disconnecting-connection-in-muzaffarnagar-je-has-filed-a-report-against-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम को घेरा, लाइनमैन को पीटा, जेई ने पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम को घेरा, लाइनमैन को पीटा, जेई ने पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Wed, 22 Jun 2022 08:59 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:59 PM IST
सार
कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम को घेर लिया गया। इस दौरान लोगों ने माइनमैन के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद जेई ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में थाना भौराकलां के कस्बा सिसौली में विद्युत बकाए के कारण कनेक्शन काटने पहुंचे ऊर्जा निगम के लाइनमैन की पिटाई की गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित कर्मचारी को बचाया। जेई ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना भौराकलां के कस्बा सिसौली में ऊर्जा निगम के जेई पारस कुमार ने मंगलवार की शाम बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया था। जेई के साथ लाइनमैन सोनू, आजाद सिंह, संजीव, अंकित कुमार मौजूद थे। यह टीम सिसौली में 1.79 लाख रुपये के बकाएदार कुलसुम पत्नी अनवर के यहां पहुंची और लाइनमैन सोनू ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
आरोप है कि उपभोक्ता के परिचित कलाम, अजीम व मलान पुत्रगण एजाज वहां पहुंचे और लाइनमैन सोनू को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सोनू को बचाया। इस दौरान सोनू का मोबाइल भी गिर गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों के साथ जेई पारस कुमार भौराकलां थाने पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जेई की तहरीर पर चार नामजद और एक अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।