फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The village whose child will be healthy, the village will be healthy

जिस गांव का बच्चा स्वस्थ रहेगा, वह गांव स्वस्थ होगा

Tue, 26 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
The village whose child will be healthy, the village will be healthy
खतौली के गांव ताजपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
जिस गांव का बच्चा स्वस्थ रहेगा, वह गांव स्वस्थ होगा
विज्ञापन

खतौली। गांव ताजपुर में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और बच्चों को स्वस्थ रखने और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जिस गांव का बच्चा स्वस्थ रहेगा, उसी गांव को स्वस्थ घोषित किया जाएगा। डीएम ने परिवार के लोगों को भी अपने बच्चों को स्वस्थ रखने पर बल दिया।

सोमवार को गांव ताजपुर में आयोजित जनजागरण अभियान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं को संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आज चिकित्सकों ने कैंप लगाया है। ग्रामीण अपने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और उनको मिलने वाली मुफ्त दवाईयों का लाभ उठाए। इसके अलावा भी डीएम ने पेंशन सहित कई योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। कार्यक्रम में सीडीओ पीएस मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी अर्चना देवी, जिला कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया, एसडीएम अजय कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह, बीडीओ पवन विश्वकर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी आरएस त्रिपाठी, सीडीपीओ राहुल गुप्ता, ग्राम प्रधान गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed