फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The victory of the agitators in Delhi, Baba will have to give up the throne of Lucknow: Jayant Singh

दिल्ली में आंदोलनजीवियों की जीत, बाबा को त्यागनी होगी लखनऊ की गद्दी : जयंत सिंह

Sun, 21 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The victory of the agitators in Delhi, Baba will have to give up the throne of Lucknow: Jayant Singh
मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करते चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिल्ली में आंदोलनजीवियों की जीत, बाबा को त्यागनी होगी लखनऊ की गद्दी : जयंत सिंह
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। बाबा को लखनऊ की गद्दी त्यागनी होगी। देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। दिल्ली में आंदोलनजीवियों की जीत है और अगर अपना हक़ पाना है तो सबको आंदोलनजीवी बनना पड़ेगा। भाजपा कैराना के पलायन और जिन्ना का मुद्दा चलाती है और हम गन्ने के मुद्दे पर लोगों के बीच पहुंचते हैं।
कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित रैली में जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ के आधार पर चल रही है। वर्तमान में किसान गंवार नहीं है, सब समझते और जानते हैं। चप्पे-चप्पे पर भाजपा सरकार के होर्डिंग है, यह रुपये तो जनता की जेब के हैं। सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। प्रत्येक व्यक्ति पर 26 हजार रुपये का कर्ज है। पांच साल में भाजपा सरकार एक भी किसान को 14 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं करा पाई। सर्वसमाज के लोगों को एक होकर भाजपा को जवाब देना होगा। इस सरकार को बस पूँजीपतियों की चिंता हैं, योगी जी कहते हैं कि अगर गन्ने के दाम बढ़ाए गए तो पूँजीपतियों की कमर टूट जाएगी। अब पांच साल बाद दाम बढ़ाया भी तो इतना कम कि पड़ोस के राज्य हरियाणा और पंजाब में यहाँ से ज्यादा दाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को बरगला नहीं पाए प्रधानमंत्री
चौधरी जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी कह रहे हैं कि मेरा इरादा अच्छा था पर हम कुछ किसानों को समझा नही पायें, सही बात ये है मोदी जी, उन्हे बरगला नहीं पाए। मैं उनको बता देना चाहता हूँ कि अब किसानों ने समझ लिया हैं, अगली पीढ़ी ने भी समझ लिया, किसान गँवार नही हैं। किसान अब इनकी झूठी बातों में आने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पर बढ़ रहा है कर्ज
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि 2017 में प्रदेश पर चार लाख करोड़ का कर्ज था, जो आज बढ़ कर छह लाख करोड़ का हो गया है।
कानून वापसी अजित सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि यह चौधरी साहब की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि इस क्षेत्र में वे उद्योग धंधे लगे जो यहाँ की मुख्य फसल गन्ने से जुड़े हुए थे। जिससे किसानों को उनकी गन्ने की फसल के दाम भी मिले और हजारों युवाओं को नौकरी भी मिली। कृषि कानून वापस हुए तो यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजिल हुई। उन्होंने आंदोलन को नई ताकत दी थी।

आखिरी बार मुसीबत झेल रहे हैं किसान
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि यह आखिरी गन्ने का सत्र है, जिसमें किसानों को मुसीबत झेलनी हैं। अगले सत्र में हमारी सरकार बनेगी, तो किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम मिलेगा। बहुजन उदय अभियान के तहत चौधरी जयंत सिंह ने वंचित समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए लोगों से आह्वान किया।

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करते चौधरी जयंत सिंह।

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करते चौधरी जयंत सिंह।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के बघरा में परिवर्तन संदेश रैली में सर्मथको  को संबोधित करते चौधरी जंयत चौधरी।

मुजफ्फरनगर के बघरा में परिवर्तन संदेश रैली में सर्मथको को संबोधित करते चौधरी जंयत चौधरी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed