फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Vice Chancellor of CCSU reached Shuktirth and worshiped, tied a thread and sought a vow

कुलपति ने शुकतीर्थ पहुंच कर पूजा की, धागा बांध कर मन्नत मांगी

Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor of CCSU reached Shuktirth and worshiped, tied a thread and sought a vow
मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ हनुमधाम में महामण्डलेश्वर स्वामी केशवानंन महाराज मेरठ विवि की कुलपति संग? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना (मुजफ्फरनगर)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की कुलपति ने सपरिवार शुकतीर्थ स्थित भागवत जन्म भूमि में पहुंचकर मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बाँधा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की कुलपति डा. संगीता शुक्ला तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बुधवार शाम परिवार सहित पहुंची थी। उन्हें महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कल्याण देव प्रदर्शनी गैलरी के दर्शन कराए। इस दौरान शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के फटे पुराने कपड़े व भिक्षा का पात्र आदि सामान देखकर कुलपति दंग रह गई। संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उत्प्रेती, विपुल चौधरी, भोला शर्मा, आचार्य विकास, शैलेश चौरसिया आदि मुख्य गणमान्य लोग इस दौरान मौजूद रहे। इससे पूर्व एमएसएस डिग्री कॉलिज मोरना में मदनपाल प्रबंधक, प्राचार्य राजपाल मलिक, नरेंद्र बालियान, आशीष आदि ने कुलपति को पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed