फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The townspeople were battling the jams of the jam.

जाम के झाम से जूझते रहे नगरवासी

Sun, 23 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
The townspeople were battling the jams of the jam.
खतौली में लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली/भोपा। कस्बे में दीपावली के त्योहार पर रविवार को बाजार में भारी भीड़ रही। कस्बे में कई स्थानों पर जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

जानसठ रोड पर स्थित ओवरब्रिज जानसठ, मीरापुर, घटायन, बिजनौर, फलावदा, रामराज, मवाना, हस्तापुर सहित कई गांवों को जोड़ता है। रविवार को दिन भर इस पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। जानसठ तिराहे पर खड़े पुलिस कर्मी भी यातायात सुचारु कराने के लिए पसीने बहाते रहे। जाम के कारण दस मिनट का सफर घंटों में बदल गया। ऐसा ही हाल बाजारों में भी दिखाई दिया। बाजारों में वाहन खड़े होने और खरीदरों की भीड़ होने के कारण जाम लगता रहा। हालात उस समय खराब हो जाते थे, जब ई-रिक्शा बाजार में पहुंच जाती थी।

उधर, भोपा में रविवार को बाजार बंदी रहती है, लेकिन त्योहारों के मद्देनजर बाजार खुले। बाजारों, मुख्य मार्ग आदि पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। वाहनों की मारामारी के चलते गंग नहर पुल चौराहे पर जाम लगता रहा। पूरे दिन पुलिस मुस्तैदी के साथ बाजारों में भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed