{"_id":"64958c276383ad0daf0a44b7","slug":"the-thugs-have-laid-a-trap-do-not-download-the-loan-app-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-2295-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ठगों ने बिछाया है जाल, लोन एप न करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ठगों ने बिछाया है जाल, लोन एप न करें डाउनलोड
विज्ञापन
- पुलिस ने वापस कराए 18 लाख 80 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधी रोजाना नए-नए तरीके अपनाते हुए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। शार्ट टर्म लोन देने का एप अपलोड कराकर ठगी का नया तरीका सामने आया है। साइबर सेल ने ठगी के 18 लाख 80 हजार रुपये वापस कराए हैं।
साइबर सेल में तैनात दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि मीरापुर थाने के गांव संभलहेड़ा निवासी शाहीना परवीन के खाते से साइबर ठग ने 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। पीडि़ता ने यह धनराशि लोन पर ली थी। मोहल्ला रामपुरी निवासी रवि कुमार के खाते से 91 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। गांव शेरपुर निवासी जीशान के खाते से 70 हजार रुपये निकाले गए थे। खालापार निवासी अख्तर आलम के खाते से 19 हजार 724 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। कार्रवाई करते हुए सभी शिकायतकर्ताओं के रुपये उनके खाते में वापस कराए गए हैं।
धोखाधड़ी के इन नए तरीकों से बचें
- किसी भी अनजान के कहने से शेयर बाजार में निवेश न करें
- इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निवेश के नाम पर धन दोगुणा करने वाले निवेशकों से बचें
- किसी भी शॉर्ट टर्म लोन वाली एप को लोड न करें। इस प्रकार के लोग रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भी मान्य नहीं हैं
- व्हाट्स एप पर अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो काल से बचें।
- ऑनलाइन फर्जी गेमिंग एप से बचें।
- रिश्तेदारों के नाम से ठगी करने वालों से बचें। ऐसी काल पर विश्वास न करें।
-- --
समस्या आए तो यहां करें कॉल
प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें। साइबर सेल 9454401617 से संपर्क करें।