फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The tears of the weeping family wiped with sympathy

हमदर्दी से पोंछे गए बिलखते परिवार के आंसू

Sat, 19 Feb 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
The tears of the weeping family wiped with sympathy
दधेडू खुर्द में मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव ब? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। दधेडू खुर्द के सलीम अख्तर के घर पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गांव में पहुंचकर परिवार का दुख बांटा। हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया गया। बालियान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर कराया जाएगा।
विज्ञापन

दधेडू खुर्द में दूसरे दिन मातम छाया रहा। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी अलग-अलग समय पर यहां दुख जताने पहुंचे। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया। दिनभर सैकड़ों लोगों ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई। भाई-बहन की मौत से हर कोई गमजदा नजर आया। पीड़ित परिवार दिनभर आंसू बहाता रहा। पुरकाजी निवर्तमान विधायक प्रमोद उटवाल, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, मुजफ्फर हुसैन पूर्व प्रधान आदि ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

हमारा घर उजड़ा, किसी और के घर में न हो अंधेरा
दधेडू के ग्रामीणों ने कहा कि स्पीड लिमिट होनी चाहिए। नियमित रूप से वाहनों की निगरानी की जाए। वाहनों की फिटनेस और खराब मौसम में जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। पुलिस, स्कूल, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को अपनी-अपनी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को हालत में सुधार के लिए दुआ
गमजदा परिवार ने कहा कि स्कूल बस में जो बच्चे घायल हुए है, अल्लाह उन्हें जल्द ठीक करें। बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आसूं आ जाते है। उनके चेहरे पर बच्चो के की मौत की पीड़ा साफ नजर आती है। बोले उनकी दुनिया उजड़ गई। अब मासूम बिटिया महा अख्तर और समीर को कैसे भूल पाएंगे।

एक ही वाहन से क्यों लगाए जाते हैं फेरे
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की एक बस से ही कई-कई फेरे लगवाए जाते हैं। दोबारा आने से बचने के लिए ड्राइवर एक बार में ही बच्चों को ले जाने की कोशिश करते हैं। यही अख्तर परिवार के साथ हुआ। महा अख्तर को दूसरी शिफ्ट में जाना था, लेकिन ड्राइवर ने उन्हें पहली ही शिफ्ट में गाड़ी में बैठा लिया। प्रशासन से मांग की गई कि नियमों का पालन कराया जाना चाहिए।

मुजफ्फरनगर : दधेड़ू खुर्द में मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्

मुजफ्फरनगर : दधेड़ू खुर्द में मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : दधेड़ू खुर्द में मृतक बच्चों के परिजनों को दिलासा देने पहुंचे भाकियू राष्ट्रीय प्र?

मुजफ्फरनगर : दधेड़ू खुर्द में मृतक बच्चों के परिजनों को दिलासा देने पहुंचे भाकियू राष्ट्रीय प्र?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed