{"_id":"66f72a9ab43ed1619b030774","slug":"the-team-that-went-to-collect-revenue-in-basi-kalanthe-team-that-went-to-collect-revenue-in-basi-kalan-was-taken-hostage-and-the-driver-was-attacked-was-taken-hostage-and-the-driver-was-attacked-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-130840-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बसी कलां में राजस्व वसूली करने गई टीम को बंधक बनाया, ड्राइवर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बसी कलां में राजस्व वसूली करने गई टीम को बंधक बनाया, ड्राइवर पर हमला
विज्ञापन
शाहपुर। बसीकलां गांव में प्रधान के पति से कोर्ट देय की वसूली करने गई राजस्व टीम को बंधक बना लिया गया। बुढ़ाना के नायब तहसीलदार के ड्राइवर पर हमला किया। तलवार दिखाकर डराया और धमकी दी। शोर-शराबा होने पर गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव कराया। राजस्व टीम बंधनमुक्त होकर दोबारा पुलिस के साथ गांव में पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
एसडीएम राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपियों की एक कार और बाइक कुर्क कर वापस लौट गए। बसी कलां गांव की प्रधान नाजिया परवीन के पति साबू कुरैशी पर मेरठ के प्रकरण में दुर्घटना क्लेम के कोर्ट देय के 13 लाख 90 हजार 465 रुपये की रिकवरी है। शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे नायब तहसीलदार अमन कुमार, संग्रह अमीन प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, पीतम सिंह, महेंद्र सिंह व लक्ष्मण सिंह प्रधान के आवास पर पहुंचे और उससे रिकवरी की धनराशि जमा कराने के लिए कहा। आरोप है कि प्रधान के पति, उसके भाई बाबू व बाल्ला सहित 10-12 लोगों ने राजस्व टीम के साथ गाली गलौज करते हुए घर का मुख्य गेट बंद कर लिया। प्रकरण की वीडियो ग्राफी कर रहे नायब तहसीलदार के ड्राइवर जीशान पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि तलवार मंगाकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम को वहां से निकला।
बंधनमुक्त होने के बाद टीम ने पुलिस को सूचना दी। राजस्व टीम पुलिस बल के साथ दोबारा पहुंची, लेकिन तब तक मौके से आरोपी फरार हो गए। उप जिलाधिकारी राजकुमार व तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपियों के आवास से स्विफ्ट कार के अलावा एक बाइक कुर्क कर उसे तहसील भिजवा दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या था मामला
संग्रह अमीन प्रमोद कुमार ने बताया कि साबू कुरैशी पर दुर्घटना क्लेम की कोर्ट देय 13 लाख नब्बे हजार 465 रुपये की रिकवरी है। इसके अलावा उसके भाई बाल्ला पर आठ लाख सात हजार 484 रुपये, बाबू पर तीन लाख 36 हजार 702 रुपये, साहिम पर नौ लाख 14 हजार 712 रुपये व शौकीन पर एक लाख 91 हजार रुपये की बैंक की रिकवरी है। घटना के संबंध में संग्रह अमीन प्रमोद कुमार प्रथम व ड्राइवर जीशान ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
उर्जा निगम ने छापा मारा तो पकड़ी बिजली चोरी
शाहपुर। गांव बसी कलां में आरोपी साबू कुरैशी के घर विद्युत निगम के एसडीओ नरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने छापा मारा, जिसमें आरोपी के घर टीम ने विद्युत चोरी को पकड़ा। इसकी वीडियो ग्राफी करने के साथ तार अपने कब्जे में ले लिए।