फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The team that roams the cage in search of leopard

तेंदुए की तलाश में पिंजरा लेकर घूमती रही टीम

Mon, 20 Aug 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
The team that roams the cage in search of leopard
तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
गांव चंदसीना में शनिवार को रातभर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में पिंजरा लेकर घूमती रही, लेकिन कहीं कोई तेंदुआ नहीं मिला। इसके बावजूद ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत अभी भी बनी हुई है। शनिवार को रतनपुरी क्षेत्र के गांव चंदसीना में बाहरी छोर पर तेंदुए का शिकार एक बछड़े के अवशेष बरामद हुए थे। रतनपुरी पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे वन रेंजर एनके बलोदी और उनकी टीम ने तेंदुए की मौजूदगी से इंकार किया था। लेकिन ग्रामीणों की संतुष्टि के लिए वन रेंजर एनके बलोदी ने वन विभाग की ओर से वन रक्षकों की हथियारबंद टीम के अलावा एक पिंजरे और गाड़ी की व्यवस्था भी कराई थी। शनिवार रात वन विभाग की टीम ने पूरे गांव में और आसपास के जंगलों में तेंदुए की तलाश की। टीम को कहीं भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने भी पूरी रात तेंदुए की दहशत में बिताई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के पति बुद्ध सिंह ने बताया कि देर रात करीब एक बजे गांव के दूसरे छोर पर रहने वाले ग्रामीण रवि पुत्र नैन सिंह ने उन्हें फोन पर तेंदुए को देखे जाने की बात बताई। रवि ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके मोहल्ले के सभी लोगों ने तेंदुए के खौफ के कारण रातभर जागते हुए बिताई। रात को करीब एक बजे उनके मोहल्ले के लोगों ने तेंदुए को देखा, लेकिन भीड़ को देखकर वह भाग गया। इसके बाद उन लोगों ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी थी। बावजूद इसके तेंदुआ देखे जाने की अफवाह गांव में चल रही है। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed