भोपा। मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाएं के सत्यापन के लिए तीन महिला अधिकारियों की टीम शनिवार को भोपा पहुंचीं। उन्होंने महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सत्यापन किया।
टीम में शामिल आईपीएस कल्पना सक्सेना, पीपीएस रजनी, आईएफएस इंदू शर्मा पहले भोपा बीआरसी और जूनियर स्कूल में पहुंचीं। महिलाओं से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी करते हुए समीक्षा बैठक की। उनके द्वारा भोपा के गांधी कस्तूरबा विद्यालय में भी निरीक्षण किया गया। साथ ही पास में संचालित आंगनबाड़ी सेंटरों का भी निरीक्षण कर समस्याएं भी जानी। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, सीओ राममोहन शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ बीके ओझा, डॉ एसके अग्रवाल, बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।