{"_id":"5ffdf0d98ebc3e340905a8af","slug":"the-team-of-doctors-reached-hyderpur-wetland-muzaffarnagar-news-mrt5202238128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपुर वेटलैंड पहुंची चिकित्सकों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपुर वेटलैंड पहुंची चिकित्सकों की टीम
विज्ञापन
पुरकाजी के गांव भदौला खादर में पोल्ट्री फार्म में जांच करते डाक्टर
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरपुर वेटलैंड पहुंची चिकित्सकों की टीम
मीरापुर। बर्ड फ्लू अलर्ट के चलते पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को हैदरपुर वेटलैंड पहुंचकर प्रवासी पक्षियों की निगरानी करने के साथ ही झील में विहार कर रहे पक्षियों की भी जांच की। वॉचिंग हंट व अन्य स्थलों को सैनिटाइज भी किया गया।
प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर जारी हाई अलर्ट के चलते हैदरपुर वेटलैंड में भी वन विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके तहत टीमें बनाकर लगातार प्रवासी पक्षियों की निगरानी की जा रही है। वहीं, मंगलवार को पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की एक टीम हैदरपुर वेटलैंड पहुंची और प्रवासी पक्षियों की दूरबीन से निगरानी की। टीम ने मोटरबोट के जरिये झील में विहार कर रहे पक्षियों की भी जांच की। इसके बाद वॉचिंग हंट और अन्य स्थलों को सैनिटाइज भी किया गया। टीम में डॉ समीर बिंदल, डॉ कुलदीप और डॉ आदेश कुमार के साथ ही वन रेंजर मोहन बहुखंडी भी शामिल रहे। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है।
पोल्ट्री फार्म पर पहुंचकर लिए सैंपल
पुरकाजी। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मंगलवार को खादर क्षेत्र के गांव भदौला में चिकित्सकों ने बलकार पोल्ट्री फार्म पर चूजों का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा। डॉ मोहित चौहान ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें मुजफ्फरनगर की लैब में परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। वहां से जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई असर नहीं है। टीम में डॉ विजय भूषण और डॉ यामीन अहमद मौजूद रहे।

हैदरपुर वेटलेंड में पक्षियों का मोटरबोट से निरीक्षण करते पशु चिकित्सक व वन अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन