फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The tableau of Lord Shri Ram's arrival in Ayodhya appealed

भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की झांकियों ने मन मोहा

Fri, 25 Oct 2019 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Lord Shri Ram's arrival in Ayodhya appealed
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल तलहेड़ी में मनमोहक प्रस्तुति देते नन्हे-मुन्ने बच्चे - फोटो : DEVBAND
भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की झांकियों ने मन मोहा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। धनतेरस पर भी स्कूलों में दीपावली के कार्यक्रमों की धूम रही। इस उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दून वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर भारत की संस्कृति और परंपरा का जीवंत चित्र उजागर किया। इसके अलावा बच्चों ने विष्णु दशावतार, धनतेरस मनाने का कारण और गणेश वंदना द्वारा दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। दीया मेकिंग, रंगोली और थाली डेकोरेशन में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, मैनेजर सुमन और प्रधानाचार्य सीमा शर्मा रहीं। श्रीराम कृष्ण इंटर कॉलेज में दीपोत्सव मनाया गया। बच्चों ने दीया सज्जा व रंगोली में प्रतिभाग किया। प्रबंधक धर्मपाल महाजन और प्रधानाचार्य अरूण गोयल ने छात्रों को दीपावली का महत्व समझाया। इस्लामिया डिग्री कॉलेज में रंगोली, कार्ड मेकिंग और पीट डेकोरेशन आदि प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डा. असजद तुर्की ने विचार रखे।
विज्ञापन

दून हिल्स एकेडमी में बोर्ड डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न आकृतियों के द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई। रंगोली में अशोका हाउस प्रथम, अकबर हाउस द्वितीय और टेरेसा हाउस तृतीय रहे। मैनेजर डा. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने विचार रखे। आरके पब्लिक स्कूल में दीप सज्जा, रंगोली और कक्षाओं की साज सज्जा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य एके सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने भगवान श्री राम की जीवन गाथा से प्रेरित होकर झांकियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रबंधक प्रमोद त्यागी और प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र आदर्शों से भरा हुआ है। इस मौके पर आर. पी. भट्ट, सोमदत्त, दिनेश, लवी, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed