फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The system is getting derailed in the midst of uncontrolled infection

बेकाबू होते संक्रमण के बीच बेपटरी हो रही व्यवस्था

Sat, 17 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The system is getting derailed in the midst of uncontrolled infection
बेकाबू होते संक्रमण के बीच बेपटरी हो रही व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) लगातार फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। करीब पांच घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। सीएमएस ने इस पर नाराजगी जताई है।
गांधी कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में कई दिनों से दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार को सवेरे करीब आठ बजे परिजन उनको उपचार दिलाने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वरिष्ठ फिजिशियन और कोरोना आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी चिकित्सक डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने उनका परीक्षण किया। एंटीजन जांच कराई गई तो वह संक्रमित निकले। उनको मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में शिफ्ट कराने के लिए साढ़े आठ बजे एंबुलेंस की मांग की गई, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। मामला सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल के पास पहुंचा तो उन्होंने फोन पर लगातार संपर्क किया, लेकिन उनका फोन ही नहीं उठाया गया। बाद में पांच घंटे के बाद इस मरीज को एंबुलेंस मिली।
विज्ञापन

छह घंटे बाद शुरू हुआ भाजपा नेता का उपचार
मुजफ्फरनगर। कोरोना से संक्रमित हुए भाजपा के जिला मंत्री सचिन सिंघल को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार तो दूर कोई उन्हें देखने तक नहीं पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा विधायकों के फोन करने के बाद उनका उपचार शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला मंत्री सचिन सिंघल कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित हैं और उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तब तक उनका बुखार 104 डिग्री तक पहुंच गया था। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के छह घंटे तक भी कोई चिकित्सक उन्हें देखने नहीं पहुंचा। इस बात का पता चलने पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सीएमओ से बात की। पार्टी के कई विधायकों ने अलग-अलग डीएम से बात की। इसके बाद डॉक्टर उन्हें देखने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। सचिन सिंघल ने बताया कि वह घर से बुखार की जो गोली लाए थे यहां भी वही खाई। करीब छह घंटे तक उन्हें कोई देखने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed