फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The supplier company cheated 12 lakhs in the name of sending the goods

सप्लायर कंपनी ने माल भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख

Sun, 18 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The supplier company cheated 12 lakhs in the name of sending the goods
मुजफ्फरनगर। करीब 12 लाख से ज्यादा रकम लेकर सप्लायर व्यापारी ने ठेकेदार को माल नहीं भेजा। कई बार वादा करने के बाद भी माल न भेजने पर पीड़ित ठेकेदार ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने कंपनी के मालिक चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोपा के गांव बेलड़ा निवासी संगीता पत्नी प्रभात तोमर की मैसर्स अनंत बिल्डर्स के नाम से फर्म है। उसने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि उसने कंबल वाला बाग के मैसर्स गौरव कांट्रेक्टर से चारकोल आदि सामान खरीदना तय किया था। फर्म के मालिक गौरव सिंघल और उनके चाचा अनिल सिंघल अपना कार्य संयुक्त रुप से देखते है। इन दोनों के संबंध उनके पति प्रभात तोमर से है। माल खरीदने के लिए विश्वास कर एक बार दस लाख रुपये आरटीजीएस और एक लाख छब्बीस हजार रुपये खाते से एनईएफटी से भुगतान किए। चाचा-भतीजे से जल्द माल भेजने का आश्वान दिया। बार बार कहने पर भी माल नहीं भेजा गया। दोनों के कहने पर बाद में एक बार फिर एक लाख रुपये गौरव के खाते में भेजे। इसके बाद भी माल नहीं भेजा गया। इसके बाद दोनों ने मोबाइल बंद कर लिए। बाद में व्यक्तिगत तौर पर मिलने पर उन्होंने धमकी दी है। नई मंडी कोतवाली पुलिस का कहना हैं कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed