{"_id":"652849910f3a5a77f4024fa7","slug":"the-student-standing-first-will-get-rs-20-thousand-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-9393-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा को मिलेंगे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा को मिलेंगे 20 हजार
Fri, 13 Oct 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
- प्रोबेशन विभाग ने डीआईओएस को पत्र भेजकर सूची की जांच के लिए कहा
- एक छात्रा ने तीसरे नंबर पर रहने वाली छात्रा को 20 हजार देने का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में जिले की 21 छात्राओं को सम्मानित किया गया है। इनके खातों में अभी पैसा जारी नहीं हुआ है। प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा को 20 हजार जांच के बाद ही जारी होंगे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षण को पत्र जारी कर कहा है कि अंकों के आधार पर जो 21 छात्राएं जिले में टॉपर हैं उनकी सूची की जांच कर उन्हें दे। डीएवी की छात्रा कामिनी चौहान ने आरोप लगाया था कि तीसरे नंबर की छात्रा को 20 हजार का चेक दिया गया, जबकि पहले स्थान पर होने के बाद भी उन्हें पांच हजार का चेक दिया गया। डीएम को शिकायत के बाद इस मामले में जांच के आदेश हुए हैं। डीआईओएस ने समिति गठित की है। प्रोबेशन अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के बाद ही छात्राओं के खातों में पैसा जारी करने की बात की है। उन्होंने इस संबंध में डीआईओएस को पत्र जारी किया है। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि जांच पूरी हो गई है। किसी भी छात्रा के साथ अन्याय नहीं होगा। जिसका जो हक है वह उसे मिलेगा।