फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The state government is against the backward society - Gautam

Muzaffarnagar News: प्रदेश सरकार पिछड़े समाज की विरोधी-गौतम

Thu, 29 Dec 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The state government is against the backward society - Gautam
जानसठ में आयोजित बसपा की बैठक में मौजूद नेतागण - फोटो : KHATAULI
- बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर प्रेमचंद गौतम ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की मजबूती से तैयारी का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर प्रेमचंद गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े समाज की विरोधी है। देश का विकास बसपा ही कर सकती है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने होगा।
मोहल्ला आदर्श कालोनी में विजय मौर्य के आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रेमचंद गौतम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पिछड़े समाज की घोर विरोधी है। सरकार प्रदेश में हुए उपचुनाव से डरकर स्थानीय निकाय चुनाव टालना चाहती है। यदि प्रदेश का कोई भी विकास कर सकती है, तो वह भाजपा और सपा को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी ही प्रदेश को विकास की ओर ले जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय निकाय के चुनाव में सभी जिलों के अंदर अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ने की भी घोषणा की गई। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में मंडल कोआर्डिनेटर ने विजय मौर्य को जानसठ नगर मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस दौरान विकास कुमार, बृजेश लोहड्डा, ब्रह्मदत्त कश्यप, प्रमोद तेजियान, योगेंद्र नहरिया, गंगा शरण, अशोक कुमार, अनिल कुमार, कृष्णपाल, विकास सैनी, आदेश, ब्रह्मदत्त कश्यप और शेर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed