फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The stage resonated at the performance of folk dance

लोक नृत्य की प्रस्तुति पर तालियों से गूंजा मंच

Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The stage resonated at the performance of folk dance
दिल्ली पब्लिक स्कूल के अलंकरण समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह और स्कॉलर्स-डे मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। लोक नृत्यों ने सभी मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। गीत मंडली ने ये मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ी हैं, समूहगान प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। छात्राओं ने अनेकता में एकता के लिए प्रसिद्ध भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। 63 स्कोलर्स एवं 205 प्रोफिशीएन्सी होल्डर्स विद्यार्थियों को इसके लिए चुना गया। 70 विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट इन ग्रेडस व छह विद्यार्थियों को सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया। कराटे में स्वर्ण पदक विजेता आरव राय को भी सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता मुंबई एवं गोवा में सम्पन्न हुई थी। कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों पृथ्वी राज दीक्षित, करण दीक्षित, अक्षिता रघुवंशी, शिवांशी तंवर एवं नंदिनी सिंघल को भी ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तीन वर्षों से शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगभग 12 विद्यार्थियों शिव गुलाटी, हार्दिक तोमर, खुशी मग्गो, गीतांजल ग्रोवर, वंश रज्ज्वल, सृष्टि चौधरी, प्रतिष्ठा तोमर, मधुलिका चौधरी, अगम त्यागी, रिदम गर्ग, तन्वी एवं मौ. उवेस को ब्लू गाउन होल्डर घोषित किया गया। 72 छात्रों ने दुपट्टा और बिल्ले प्राप्त कर शपथ ग्रहण की। हैड ब्वाय उवेस कुरैशी और हैड गर्ल श्रुति अरोरा का सहयोग रहा। मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष रंजन मित्तल, नीता मित्तल, आदित्य मित्तल आदि मौजूद रहे।

दिल्ली पब्लिक स्कूल  के अलंकरण समारोह में मेधावीयों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।

दिल्ली पब्लिक स्कूल के अलंकरण समारोह में मेधावीयों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित  समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्र एवं छात्राएं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्र एवं छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed