फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The sorrow in Mansoorpur due to the death of Kari Usman

कारी उस्मान के निधन से मंसूरपुर में शोक की लहर

Sat, 22 May 2021 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
The sorrow in Mansoorpur due to the death of Kari Usman
कारी उस्मान के निधन से मंसूरपुर में शोक की लहर
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दारुल उलूम देवबंद के कार्यवाहक मोहतमिम एवं जमीयत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी के इंतकाल की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव मंसूरपुर में पहुंची तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
मौलाना कारी उस्मान के भांजे मंसूरपुर निवासी मोहम्मद नबील ने बताया कि उनके मामा कारी उस्मान का जन्म 12 अगस्त 1944 को मंसूरपुर में हुआ था। नाना मौहम्मदी ईशा अपने तीन पुत्रों को तालीम दिलाने के लिए देवबंद चले गए थे, वहीं पर सभी की तालीम पूरी हुई। तालीम पूरी करने के बाद उनके मामा ने मौलाना कारी उस्मान को बिहार तथा अमरोहा के मदरसे में पढ़ाया। इसके बाद वे देवबंद दारुल उलूम में आ गए।
विज्ञापन

उनका एक बेटा अफगान अमरोहा में तथा दूसरा बेटा सलमान मुरादाबाद के मदरसे में पढ़ाता है। उनकी एक बहन की शादी देहरादून तथा एक बहन की शादी मंसूरपुर में ही हुई थी। उनका एक भांजा मोहम्मद फहीम पिछली योजना में गांव का प्रधान चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मामा मौलाना कारी उस्मान को अरबी उर्दू, फारसी अंग्रेज हिंदी सहित कई भाषाओं में महारथ हासिल थी। धार्मिक तथा समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। मंसूरपुर में वे लगातार अपने भतीजे, बहन तथा भांजों से मिलने के लिए आते रहते थे। उनका परिवार देवबंद में ही रहता है। मोहम्मद नबील ने बताया कि उनकी मां राजदा खातून तथा परिवार के अन्य लोग देवबंद के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed