{"_id":"623230438c7a424bb34c7ed9","slug":"the-shadow-of-holi-fiercely-blown-gulal-muzaffarnagar-news-mrt5807947196","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का छाया खुमार, जमकर उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का छाया खुमार, जमकर उड़ा गुलाल
विज्ञापन
नई मंडी के देहली पब्लिक स्कूल में होली पर्व मनाते विद्यार्थी और शिक्षक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हुए। एसडी कालेज ऑफस कॉमर्स में रंग उत्सव का आयोजन हुआ। माउंट लिट्रा में बच्चे जमकर होली खेले। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान एवं लीडा किड्स गार्डन में भी होली पर्व मनाया गया।
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में होली पर रंग उत्सव का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की अनेक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अंशिका, निक्की, तनु, प्रीति, कनुप्रिया, आरती, रिया, लभन, नंदनी, शगुन, केशव, आर्यन, प्रेरणा, ओशी, प्रांचजल, खुशी, तानिया, अवनी, आस्था, राखी, स्वाती, अलिजा, सोमिया वंशिका आदि अनेक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल, डॉ दीपक मलिक, डॉ संगीता गुप्ता, एकता मित्तल, डॉ सौरभ जैन, अमित कुमार मौजूद रहे। संचालन मानसी अरोरा व श्रुति जैन ने किया।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व सामूहिक नृत्य करके खूब मस्ती की। रंगो के इस पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय निर्देशिका चारू भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ पियूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका प्रिया कौशिक ने छात्रों को होली की शुभकामना दी।
विज्ञापन
जानसठ रोड स्थित आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान में मंद बुद्धि और मूक बधिर बच्चों ने होली मनाई। अध्यक्षता एनके गुप्ता एवं संचालन प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने किया। बच्चों ने आपस में गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
सरकुलर रोड स्थित लीडा किड्स गार्डन पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किए। बच्चों ने होली गीत होली खेले रघुवीरा अवध में, होली में उड़े रे गुलाल, होली के दिन बलम पिचकारी, रंग बरसे आदि रंगारंग प्रस्तुत दी। अनन्या, काशवी, देवास, अग्रिमा, रिद्धि, तनिष्का, आयांश, आराध्या, अवनी आदि ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या विनीता चौधरी ने सभी बच्चों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं। रश्मि मिश्रा, कोमल, साक्षी और शालू का विशेष सहयोग रहा।