{"_id":"667c95ca56cf4ea9520e1494","slug":"the-scoundrels-were-chasing-him-from-the-bank-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-124907-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बैंक से पीछा कर रहे थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बैंक से पीछा कर रहे थे बदमाश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के ग्रेन चैंबर स्कूल वाली गली में बुजुर्ग दंपती से तीन लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस को सुराग मिला है कि बाइक सवार बदमाश बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। एक संदिग्ध युवक बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है। व्यापारी से लूट प्रकरण में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
भोपा रोड ड्रीम सिटी निवासी बुजुर्ग दंपती सहदेव सिंह व उनकी पत्नी से ग्रेन चैंबर स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार दोपहर तीन लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना के चार घंटे बाद ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने ए टू जेड रोड पर वेदांता रेजीडेंसी के पास कपड़ा कारोबारी अमित कुमार व उनके साथी अंकित कुमार पर हमला कर स्कूटी लूट ली थी। स्कूटी में चार लाख रुपये रखे हुए थे।
दोनों घटनाओं का खुलासा करने के लिए एसओजी सहित चार टीमों को लगाया गया हैं। पुलिस की जांच पड़ताल में आया है कि बुजुर्ग दंपती ने कोर्ट रोड एक बैंक की शाखा से रुपये निकाले थे। जिस समय दंपती बैंक में था, उसी समय एक संदिग्ध युवक कुछ ही क्षण के लिए बैंक में जाकर बाहर आ गया था। इसी युवक ने अपने साथी के साथ पीछा कर दंपती से लूट की थी। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि इसके अलावा व्यापारी से चार लाख लूट के मामले में भी पुलिस ने मेरठ से गाजियाबाद तक सीसीटीवी खंगाले हैं। टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले है। लूट करने वाले तीनों आरोपियों को भी पुलिस चिह्नित कर रही है।