फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The road was dug in front of the chairperson's residence without NOCThe road was dug in front of the chairperson's residence without NOC

Muzaffarnagar News: बिना एनओसी चेयरपर्सन के आवास के सामने खोद दी सड़क

Tue, 10 Jun 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The road was dug in front of the chairperson's residence without NOCThe road was dug in front of the chairperson's residence without NOC
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आईजीएल की ओर से गैस पाइप लाइन डालने के लिए बिना अनुमति चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास के सामने सड़क खोद दी गई। सभासद ने गड्ढे खोदे जाने का काम बंद करा दिया। पालिका की ओर से आईजीएल कंपनी को पत्र लिखकर जवाब मांगा गया।
सोमवार को पटेलनगर नई मंडी स्थित चेयरपर्सन के आवास के सामने सड़क खोदी जा रही थी। सभासद देवेश कौशिक और भाजपा नेता विकल्प जैन ने जानकारी ली। ठेकेदार को मौके पर बुलाया लिया गया, लेकिन वह एनओसी नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बताया कि निर्माण विभाग के जेई कपिल कुमार को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, उनसे रिपोर्ट भी मांगी गई है। जहां भी कंपनी ने बिना अनुमति सड़क में गड्ढे किए हैं, उसकी क्षतिपूर्ति के लिए कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सभासद देवेश कौशिक ने बताया कि आईजीएल को नगरपालिका की ओर से 2023 तक ही पाइप लाइन बिछाने की अनुमति प्रदान की गई थी। इसके बाद कोई अनुमति नहीं दी गई। मगर बिना अनुमति ही आईजीएल की ओर से 2024 और अब 2025 में पाइप लाइन डालने के लिए शहरी क्षेत्र में सड़कों को खोदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed