फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The 'rhinoceros' was involved in the incident on the condition of becoming bailable

जमानती बनने की शर्त पर वारदात में शामिल हुआ था ‘गैंडा’

Sun, 01 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The 'rhinoceros' was involved in the incident on the condition of becoming bailable
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर के गांव जोहरा के रहने वाले विनीत ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए एक बदमाश और एक अन्य साथी से मिला था।
विज्ञापन

पकड़े गए विनीत से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह अपने भाई विनय की हत्या का बदला लेने के लिए अपने गांव के रहने वाले बदमाश अविनाश उर्फ गैंडा से मिला था। गैंडा अलग-अलग थानों से हत्या, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित चल रहा है। उसको जमानती भी नहीं मिल रहे थे। विनीत ने उससे अपने भाई की हत्या का बदला लेने की बात कही। जिस पर गैंडा ने विनीत से शर्त रखी कि वह उसके सभी वांछित मुकदमों में जमानती बनेगा और हत्या करने में उसके साथ ही रहेगा। विनीत ने उसकी दोनों शर्त मान ली थी।
विनीत ने हत्या करने में एक अन्य साथी को भी मिलाया था। जिसके बाद तीनों ने ही मिलकर दंपती हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्यारोपी विनीत तो पकड़ गया, जबकि बदमाश अविनाश, तीसरा साथी नहीं पकड़ा जा सका हैं। इंस्पेक्टर बबूल सिंह ने बताय कि पुलिस टीम दोनों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
26 अप्रैल को जानसठ कोतवाली के गांव खलवाड़ा व मेहलकी मार्ग पर मंसूरपुर के गांव जोहरा के रहने वाले हरपाल सैनी व उसकी पत्नी कौशल की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मृतक दंपती मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश होकर खलवाड़ा लौट रहे थे। हरपाल अपनी पत्नी कौशल के साथ ससुराल खलवाड़ा में डेढ़ माह से रह रहा था। मृतक कौशल के भतीजे खलवाड़ा निवासी सुबोध ने गांव जोहरा के रहने वाले विनीत पुत्र धन्नू उर्फ धनसिंह सहित अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल ने दांतों से काट दी थी विनीत की अंगुली
जानसठ। पुलिस ने घटनास्थल से एक कटी हुई एक अंगुली बरामद की थी। वह कटी हुई अंगुली पकड़े गए हत्यारोपी विनीत की थी। हरपाल की हत्या करते समय कौशल ने अपने पति को बचाने के लिए विनीत के हाथ की अंगुली मुंह में देकर दांतों में दबोच ली थी। अंगुली छुड़ाने के लिए विनीत ने कौशल के मुंह पर चाकू से वार भी किया था, जिससे कौशल का गाल भी कट गया था। कौशल ने जब तक विनीत अंगुली नहीं छोड़ी, तब तक वह कट नहीं गई। इसके बाद गैंडा ने कौशल का चाकू से गला रेत डाला और पेट में कई वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed