{"_id":"5a6ccb044f1c1b8a268b6ba1","slug":"the-purpose-of-bringing-joy-to-everyone-s-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सभी के चेहरे पर खुशी लाना उद्देश्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सभी के चेहरे पर खुशी लाना उद्देश्य’
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Republic Day
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर पुुलिस लाइन में परेड की सलामी पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का उद्देश्य आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। पीएम नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश में एक भी व्यक्ति बिना घर के न रहे।
पुलिस लाइन में सांसद डॉ संजीव बालियान ने झंडारोहण के बाद परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों की टुकड़ी ने भी झांकी निकाली। पुलिस कर्मियों ने एक के बाद एक कई झांकी निकालकर पुलिस की तैयारियों का प्रदर्शन किया। जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
सांसद ने कहा कि देश की आजादी के लंबे समय बाद भी बहुत से लोग विकास की धारा में पिछड़े हुए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाने के लिए योजनाएं चलाई हैं। 2022 तक देश के हर व्यक्ति के पास अपना घर होगा। केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें गरीबों के लिए काम कर रही है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल मौजूद रही। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि हम सबको ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना है। जिले के चौमुखी विकास में अपना योगदान देना है। अधिकारी और कर्मचारियों को संकल्प लेना चाहिए, ताकि जिला विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ सके।
हम सौभाग्यशाली है कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अभी भी सानिध्य प्राप्त है, इनके त्याग व बलिदान के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। यहां की सद्भावना, आपसी भाईचारा व प्रेम को किसी भी कीमत पर आंच न आने दें। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विकास खुशहाली के जो सपने देखें है उनको साकार करने में एक जुटता से विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीर सिंह को शॉल और बैग देकर सम्मानित किया। एडीएम प्रशासन हरीश चन्द्र, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा सहित कलैक्ट्रेट स्टाफ ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। उधर, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अंकित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। बीएसए कार्यालय पर बीएसए चंद्रकेश यादव, सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर डॉ अनिल सिंह, डीएसओ ऑफिस पर सुनील कुमार पुष्कर, एमडीए ऑफिस पर प्रभारी सचिव राजवीर सिंह मावी, डीसीओ कार्यालय पर ओमप्रकाश यादव ने ध्वजारोहण किया।