{"_id":"609d6f068ebc3ef63311489b","slug":"the-purchase-of-wheat-on-the-msp-has-affected-the-middlemen-muzaffarnagar-news-mrt53822379","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी पर गेहूं खरीद से बिचौलियों के हौसले पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी पर गेहूं खरीद से बिचौलियों के हौसले पस्त
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाजार में गेहूं का दाम कम होने से बिचौलिए के हौसले पस्त हैं। जिले में संचालित क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर बंपर खरीद होना इस बात की पुष्टि कर रहा है। आंकड़े बताते हैं पिछले वर्ष की तुलना बृहस्पतिवार तक दोगुनी संख्या में खरीद हो चुकी है। इस बार किसानों को रुख सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने की ओर है।
जनपद के क्रय केंद्रों पर बंपर गेहूं की खरीद की जा रही है। 5779 किसानों ने केंद्रों पर अभी तक 17831.60 टन गेहूं बेचा है, जबकि पिछले वर्ष 13 मई तक सिर्फ 9689.25 टन खरीद हो पाई थी। गेहूं की बेहतर पैदावार और भुगतान की निश्चितता के चलते किसानों का रुख क्रय केंद्रों पर है। वहीं गांवों कस्बे एवं शहरों में मंडी के इर्द गिर्द मंडराने वाले बिचौलियों गायब हो गए हैं।
व्यापारी विपुल गर्ग बताते हैं बाजार में गेहूं की दर एमएसपी से 200 रुपये कम होने से किसान को एमएसपी पर बेचना मुफीद लग रहा है। न्यामू के एक किसान के 200 क्विंटल गेहूं घर पर पड़ा है। सरकारी केंद्रों पर सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 1975 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान मिल रहा है। उसमें 20 रुपये तौल, छनाई और सफाई के काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
-------
एजेंसी/गांव केंद्र खरीद गत वर्ष खरीद (टन में)
मुजफ्फरनगर 2 299.40 317
बघरा 1 220.25 116.10
चरथावल 1 498.20 242.75
पुरकाजी 1 236.25 427.75
मोरना 2 204.25 332.00
जानसठ 2 468.75 350.00
खतौली 2 408.05 174.60
शाहपुर 1 484.50 208.95
बुढाना 1 405.50 206
पीसीएफ 22 7098.70 4087.50
पीसीयू 16 6525.85 2890.05
एफसीआई 1 981.90 336.55
-------------
2798.99 लाख रुपये का कर दिया भुगतान
एसएमआई मुकेश कुमार ने बताया खाद्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार तक सभी एजेंसी के क्रय केंद्रों पर 17831.60 टन गेहूं खरीदा गया है। जिसके कुल 3521.74 लाख रुपये भुगतान के सापेक्ष 2798.99 लाख रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। 722.75 लाख रुपये किसानों को देना अवशेष है।
किसानों द्वारा केंद्रों पर भारी तादात में गेहूं पहुंच रहा है। किसान इस बार सरकारी केंद्रों पर एमएसपी पर गेहूं बेचना लाभदायक मान रहे है। बाजार में मंदी है। कम रेट पर गेहूं नहीं मिल पाने के कारण दलाल किसानों को शोषण नहीं कर पा रहे हैं। - कमलेश सिंह जिला खाद्य विपणन अधिकारी