शुक्रताल को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में 15 प्रस्ताव पारित हुए, जिन्हें सर्वसम्मति से मान लिया गया। इनमें जिले से निकलने वाले वाहनों से टैक्स वसूली करने, टाट फूस के ठेकेदार का विवाद सुलझाने के लिए कमेटी गठित करने, मनरेगा का बजट स्वीकृत करने, जिला योजना का ढांचा तैयार करना आदि शामिल है। इसी के साथ शुक्रताल को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव किया गया।
शुक्रताल को तीर्थ कॉरीडोर में शामिल कर अन्य तीर्थ स्थलों की तरह सुविधाएं दिए जाने का प्रस्ताव भी हुआ। छह समितियों का सर्वसम्मति से गठन हुआ। नियोजन एवं विकास समिति की अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर रहेंगी।
राकेश वशिष्ठ, अंजलि मलिक, रश्मि पाल, नजर सिंह, रामनाथ, अनीता को शामिल किया गया। इसी तरह प्रशासनिक समिति की अध्यक्ष भी आंचल को रखा गया। अजय कुमार, वंदना वर्मा, सुशीला देवी, रीटा सैनी, अजेता, मायादेवी को सदस्य बनाया गया। शिक्षा समिति में अध्यक्ष राकेश वशिष्ठ को बनाया गया।
सदस्य अनिल त्यागी, कृष्णा देवी, रामनाथ, प्रदीप कश्यप, रीटा सैनी, छोटी बेगम को बनाया गया। निर्माण समिति में अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा बने, सदस्य संदीप मलिक, राजीव सैनी, अंजलि, नजर सिंह, रामनाथ, छोटी बेगम रहेेंगे।
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति में धीरेंद्र सिंह अध्यक्ष, मधु शर्मा, सुशीला देवी, प्रदीप कश्यप, राजेंद्र कुमार, मुर्सलीन, अजीत सिंह सदस्य बनाए गए। जल प्रबंधन समिति में नजर सिंह अध्यक्ष बने, सदस्य अनीता, राजीव सैनी, अजेता, सुशीला देवी, कृष्णा देवी, अजीत सिंह बनाए गए।