{"_id":"5f2465718ebc3e9f676aa2cd","slug":"the-process-of-enrollment-of-children-in-schools-is-slow-muzaffarnagar-news-mrt49407072","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया भी धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया भी धीमी
विज्ञापन
आदर्श प्राथमिक विद्यालय सिखेड़ा में कार्य करते शिक्षक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के कारण जनपद के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के न आनेे से शिक्षण कार्य बंद है। शिक्षक ऑनलाइन व्हाट्सअप द्वारा ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। स्कूल खुल रहे है, मगर विद्यार्थियों के बिना सूने हैं। विद्यालयों में केवल अध्यापक दिखाई देते हैं। अभिभावक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। अधिकतर विद्यालयों के शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों के नामांकन कराने के लिए कह रहे हैं तो कहीं अनाउंसमेंट के द्वारा बच्चों का दाखिला कराने की अपील की जा रही है। शिक्षकों ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में वैसे तो पूरे साल नामांकन प्रक्रिया चलती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण नामांकन प्रक्रिया की गति बहुत धीमी चल रही है। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट...
आदर्श प्राथमिक विद्यालय सिखेड़ा की प्रधानाध्यापक रश्मि मिश्रा ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से अभिभावक बच्चों का दाखिला कराने में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। इस बार जुलाई में कक्षा एक में कुल 20 नामांकन हुए हैं जबकि पिछले साल 80 नामांकन हुए थे।
कंपॉजिट विद्यालय निराना की प्रधानाध्यापक रीता देवी ने बताया कि इस बार कम नामांकन होने के कारण शिक्षक बच्चों के घर-घर जाकर व अनाउंसमेंट करवाकर बच्चों के अभिभावकों को दाखिले कराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पिछले साल कक्षा एक से पांच तक 50 नामांकन हुए थे इस बार कुल 19 नामांकन ही हुए हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा आस्सा की प्रधानाध्यापक सुधा ने बताया कि पिछले साल कक्षा एक में 46 नामांकन हुए थे, जबकि इस बार कक्षा एक में 25 नामांकन हुए हैं। ऑनलाइन माध्यम द्वारा भी 15 बच्चों ने एडमिशन के लिए मैसेज किया है, जिनके अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। शिक्षक बच्चों के घर-घर जाकर दाखिले कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं।