फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The police officer of the police station raised money in the name of the captain

महिला थाने के दरोगा ने कप्तान के नाम पर ऐंठे रुपये

Thu, 10 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The police officer of the police station raised money in the name of the captain
महिला थाने के दरोगा ने कप्तान के नाम पर ऐंठे रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव काजीखेड़ा निवासी महिला ने दरोगा पर एसएसपी के नाम से दस हजार रुपये ऐंठने और फिर पांच हजार की मांग करने का आरोप लगाते हुए कप्तान से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एडिशनल एसपी को मामले की जांच सौंपी गई है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा निवासी सविता ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसे करीब पांच साल से पति ने छोड़ा हुआ है। इस बाबत पीड़िता ने महिला थाने में पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे की विवेचना कर रहे महिला थाने में तैनात एक दरोगा ने एसएसपी को रुपये भेजने के नाम पर महिला से 20 हजार रुपये की मांग की। महिला ने विश्वास कर दरोगा को दस हजार रुपये दे दिए, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से पांच हजार की मांग शुरू कर दी गई। महिला द्वारा इंकार कर दिए जाने पर दरोगा ने उसके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिस पर पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी अभिषेक यादव से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता ने इस बाबत कुछ ऑडियो क्लिप भी प्रस्तुत की, जिनमें दरोगा और उसके बीच की वार्ता थी। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मामले का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी दीक्षा सिंह को इसकी जांच दी गई है। यदि महिला के आरोप सही साबित हुए तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed