फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The police caught the crook in the encounter, the accomplice absconding

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार

Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The police caught the crook in the encounter, the accomplice absconding
खतौली में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल किया बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने देर रात फलावदा मार्ग पर गांव मोहददीपुर के रजबहे के समीप मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अययूब को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार देर रात पुलिस खतौली से फलावदा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर बाइक सवार बदमाश भागने लगा। उसने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने बदमाशों की गांव मोहददीपुर के रजबहे के समीप घेराबंदी कर ली। पुलिस बदमाशों के बीच काफी देर मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने मौके से बदमाश के पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए। बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अययूब निवासी मोहल्ला सद्दीकनगर बुढ़ाना रोड़ खतौली बताया है। पकड़ा गया बदमाश गोकशी का आरोपी है। इस पर कोई गैंगस्टर या एनएसए की कार्रवाई तो नहीं है। इसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed