फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The person who assaulted the team that went to take down the hoarding was sent to jail

Muzaffarnagar News: होर्डिंग उतारने गई टीम से मारपीट करने वाले को जेल भेजा

Thu, 13 Apr 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The person who assaulted the team that went to take down the hoarding was sent to jail

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। निकाय चुनाव के चलते होर्डिंग उतारने गई नगर पालिका की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं एसडीएम द्वारा आरोपी की जमानत खारिज करने पर उसे जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को नगर पालिका की टीम निकाय चुनाव के मद्देनजर मोहल्ला ऑल खुर्द में होर्डिंग उतारने गई थी। इस दौरान किरयाना की दुकान संचालक हाशिम ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। बाद में सफाई नायक राजकुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम और अधिशासी अधिकारी को शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी हाशिम निवासी मोहल्ला ऑल खुर्द को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया। उप जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी की जमानत खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


--

शांति भंग में तीन का चालान
कैराना। बुधवार को गांव पंजीठ में आपस में झगड़ा करने पर पुलिस ने अशोक और मेघराज को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में पुलिस ने झगड़ा करने पर इनाम निवासी मोहल्ला चांद मस्जिद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सीएचसी के सर्जन का तबादला रोकने की मांग
कैराना। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात जनरल सर्जन डाॅ. मनीष राठी का झिंझाना में स्थानांतरण किया गया है। उन पर बाइक की टक्कर से घायल बालक के उपचार में लापरवाही के आरोप लगे थे। कैराना सीएचसी पर उनके स्थान पर जनरल सर्जन डाॅ. नितिन की भी तैनाती कर दी गई है। वहीं बुधवार को नाजिम, शमशाद आदि कई लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक का तबादला रोकने की मांग को लेकर सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed